फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कुत्तों के हमले में पांच बच्चे घायल

Sat, 31 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा बाजार सीएचसी में घायल घायल खुशबू को गोद में लेकर बैठे पिता राम सहाय। - संवाद
विज्ञापन
कटरा बाजार/दुबहा बाजार। आवारा कुत्तों के हमले की घटनाओं में पांच बच्चे घायल हो गए। परिजन उन्हें कटरा बाजार सीएचसी लेकर पहुंचे। डाॅक्टरों ने इलाज के बाद एक बच्ची को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अहियाचेत गांव निवासी रामसहाय ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी खुशबू (3) घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के गाल और होंठ पर नोंच लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को सीएचसी ले गए। डॉ. अरुण ने बताया कि खुशबू को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कुत्ताें के हमले में घायल प्रियल (10) निवासी कटरा बाजार, फरमान (13) निवासी चौदहा, अंश (11) निवासी अहियाचेत व नीतू (9) निवासी वीरपुर को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें