मेहनौन पावर हाउस पर ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद जुटे विद्युतकर्मी। - संवाद
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना अंतर्गत मेहनौन पावर हाउस में स्थापित 10 एमवीए के मुख्य ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे खराब मौसम के बीच भीषण आग लग गई। वह धू-धूकर जलने लगा। विद्युतकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायरब्रिगेड को बुलाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से 1000 लीटर तेल बर्बाद हो गया। साथ ही दोनों फीडर के करीब 7000 उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद हो गई। एसडीओ शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत करके जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)