नवाबगंज कस्बे में धू-धूकर जलती स्कूटी। स्रोत: सोशल मीडिया
नवाबगंज। तुलसीपुर माझा निवासी तीन युवक सोमवार दोपहर स्कूटी से नवाबगंज गए थे। कस्बे में शंकर शिवाला के पास स्कूटी के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा। युवक स्कूटी रोककर देखने लगे। तभी स्कूटी में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी पूरी तरह जल गई। (संवाद)