फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों को समझाया आग से बचाव का तरीका

विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा में रोडवेज के समीप इंडियन बैंक में आग से बचाव की जानकारी देते अग्निशमन अधिकारी। -संवा - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहर के रोडवेज बस स्टेशन के समीप स्थित इंडियन बैंक शाखा में आग से बचाव के लिए बुधवार को अग्निशमन कर्मियों ने मॉकड्रिल कराई। मॉकड्रिल के माध्यम से बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन के समीप स्थित इंडियन बैंक शाखा में बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामसुमेर त्रिपाठी के निर्देशन पर आग से बचान के लिए मॉकड्रिल कराई गई। अग्निशमन अधिकारी राम चरित्र तिवारी ने बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया कि बैंक में आग से बचाव के लिए लगाए उपकरण को समय-समय पर चेक कराते रहें। अमूमन साल दो बार चेकिंग कराना जरूरी है। आग लगने पर सबसे पहले अग्निशमन यंत्र में लगी पिन को निकालकर आग बुझाएं। उन्होंने बैंक कर्मियों को आग लगने पर फौरन अग्निशमन दल को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। मॉकड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग के रामअवतार व बैंक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें