परसपुर। हादसे में युवक की मौत के बाद शव रखकर परसपुर-बालपुर मार्ग जाम करने के मामले में उपनिरीक्षक आकाशदीप की तहरीर पर 34 नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दीपक (24) की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के सामने सड़क जाम कर दी थी। अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ था। (संवाद)