फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना अनुमति के कैंडल मार्च निकालने पर एफआईआर

Mon, 14 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। परसपुर के विनोद हत्याकांड के विरोध में दुल्लापुर में बिना अनुमति कैंडल मार्च निकालने पर पुलिस ने आठ नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि रविवार रात विकास के नेतृत्व में दुल्लापुर से रेलवे क्रॉसिंग तक कैंडल मार्च निकाला गया। आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए। इस दौरान आवागमन बाधित हो गया। जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर उपनिरीक्षक विभव सिंह की शिकायत पर विकास, राहुल, रामजनम, सुभाष, जसकरन, रामफल, राजकुमार और विनोद समेत 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें