मनकापुर। उमरी बेगमगंज के गोंदौरा निवासी राधिका सिंह ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी कुंजलपुर नट्टहवा निवासी पंकज सिंह से हुई थी। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर सोमवार को पति पंकज, सास शकुंतला, व ननद मानसी ने पीटकर चार वर्षीय पुत्री प्रेक्षा के साथ घर से निकाल दिया। वहीं, मोतीगंज के बढ़या बनकसिया निवासी जैसराम ने बताया कि उन्होंने चार वर्ष पहले पुत्री की शादी बल्लीपुर हतवा निवासी अजय से की थी। आरोप है कि छह दिसंबर को दहेज की मांग को लेकर पति समेत देवर, देवरानी, सास व ननद ने पुत्री को पीटकर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)