फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एरिया मैनेजर व चार अन्य पर एफआईआर

Mon, 24 Nov 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अदालत के आदेश पर नगर कोतवाली में एक नेटवर्क कंपनी के एरिया मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के उम्मेदजोत निवासी अमित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके गांव के रहने वाले शिशिर गुप्ता और उनके साथी व नवाबगंज कहरान मोहल्ले के रहने वाले सुधांशु ने उन्हें बताया कि नेटवर्क कंपनी में पांच लाख रुपये लगाने पर पहले 30 प्रतिशत और काम बढ़ने पर 50 प्रतिशत तक कमीशन मिलेगा। विश्वास करके कई किस्तों में पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद और तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। छह माह उनके साथ में नेटवर्किंग का काम करने के दौरान नुकसान होने लगा तो अपने पैसे वापस मांगे। दोनों कहा कि पैसे वापस कर देंगे। 08 सितंबर को वह कचहरी गए थे, वहां शिशिर, सुधांशु और पंतनगर स्थित उनकी कंपनी के एरिया मैनेजर रितेश व दो अन्य साथी मिल गए। सभी ने मिलकर उन्हें एक गाड़ी में बैठा लिया। पिटाई कर आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ अन्य अभिलेख छीनकर भगा दिया। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें