करनैलगंज। गुरसड़ी में सार्वजनिक सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रधान की तहरीर पर 10 नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम प्रधान हाकिम लाल ने शनिवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि ग्राम सभा निधि से शिववचन के घर से मुख्य सड़क तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। बीते 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे गांव के शैलेंद्र, रामजी, कैलाशनाथ, दशरथलाल, तिलक राम, मोहित, राहुल, मनोज, ननके, संजय तथा कुछ महिलाओं ने इंटरलॉकिंग को उखाड़ दिया। वह मौके पर पहुंचे तो अभद्रता की गई। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। (संवाद)