उमरी बेगमगंज। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में 10 किलोमीटर लंबी 16 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने पांच करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी है। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। उन्होंने बताया कि उमरी, परसिया, जफरापुर, गोपीपुर, मनहना, बहादुरपुर, साकीपुर, तुलसीपुर, लौवा वीरपुर, शोभापुर, रूपीपुर, गेड़सर और सोनौली मोहम्मदपुर की सड़कों का कायाकल्प कर मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा। (संवाद)