तरबगंज। चंदौली जिले के धानापुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने तरबगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि वह धनुष माइक्रो पे फाउंडेशन कंपनी में जोनल मैनेजर हैं। कंपनी के तरबगंज कार्यालय में सुल्तानपुर के नसीरपुर सैदान कादीपुर निवासी शुभम सिंह राठौर फील्ड ऑफिसर पद पर कार्यरत था। क्षेत्र की 74 महिलाओं को दो माह पहले 30-30 हजार रुपये का लोन दिया गया था, जिसे ब्याज सहित एक वर्ष में लौटाना था। आरोपी शुभम ने महिलाओं को एक-एक लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर 9.10 लाख रुपये वसूल लिए। उसने एक युवती से महिलाओं को फोन कराकर उन्हें विश्वास में ले लिया था। लोन नहीं मिलने पर महिलाओं ने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन किया तो शुभम भाग गया। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच कराई जा रही है।