फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 363 विद्यालयों को अंतिम चेतावनी

Sun, 09 Aug 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 215 हाईस्कूल एवं 148 इंटरमीडिएट विद्यालयों ने अभी तक अपना संस्थागत प्रोफाइल लॉक नहीं किया है। इसे माध्यमिक शिक्षा विभाग के बार-बार जारी निर्देशों की अवहेलना मानते हुए डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने संबंधित प्रधानाचार्यों को अंतिम चेतावनी जारी की है। डीआईओएस ने कहा है कि जिन विद्यालयों ने सोमवार तक प्रोफाइल लॉक नहीं की, उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनने की पात्रता से वंचित माना जाएगा। ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति भी भेजी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें