गोंडा। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि साहबगंज निवासी अमित अग्रवाल व रानी बाजार निवासी अंकुर अग्रवाल के बीच लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार को बड़गांव में दोनों का आमना-सामना हो गया। दोनों में रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर तीन करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। (संवाद)