फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केवाईसी में देरी पर गैस एजेंसी में मारपीट

Sun, 29 Mar 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। गैस कनेक्शन की केवाईसी कराने में देरी पर रविवार शाम एजेंसी में मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग भाग गए। कटरा बाजार सड़क स्थित मनोकामना इंडेन गैस एजेंसी में केवाईसी कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। शाम पांच बजे कुछ लोग केवाईसी प्रक्रिया में देरी को लेकर कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने अपने कई साथियों को बुला लिया। एजेंसी में घुसकर कुछ लोगों ने कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। इस पर कर्मचारियों ने भी हमलावरों की पिटाई की। मारपीट और भगदड़ के कारण एजेंसी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के पहुंचते ही मारपीट करने वाले लोग भाग गए। दहशत के कारण एजेंसी कर्मी भी शटर में ताला लगाकर चले गए। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें