फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरोग्य मेले में बुखार, त्वचा व पेट के रोगी अधिक

Sun, 09 Jul 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वजीरगंज के पिपरी पीएचसी मरीजों का इलाज करती डॉ. नीना खुराना। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच व इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सबसे अधिक बुखार, त्वचा व पेट के मरीजों की तादाद अधिक रही। शिविर में गोल्डन कार्ड बनाने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन


इटियाथोक संवाद के अनुुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदाशिव में चिकित्सक डॉ. दीक्षा सिंह ने 27 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीनगर, तकिया मनोहर व बाबागंज में कुल मिलाकर 23 मरीज ही पहुंचे।
खोड़ारे संवाद के अनुसार बभनजोत सीएचसी के तहत पीएचसी हथियागढ़ में 12, पीएचसी सैदापुर मढ़वा बुजुर्ग में 15, पीएचसी खम्हरिया बुजुर्ग में 14 मरीजों का उपचार हुआ। मढ़वा बुजुर्ग में रैली निकालकर संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। सीएससी अधीक्षक डॉ. तरुण मौर्या ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथियागढ़ का औचक निरीक्षण किया साफ-सफाई को लेकर फार्मासिस्ट संतोष धर द्विवेदी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

तुलसीपुर माझा पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 24 मरीजों का उपचार हुआ। जिसमे हीमोग्लोबिन, शुगर की जांच की गई। डॉ. अरुण मौर्य, फार्मासिस्ट विवेक तिवारी, सीएचओ संजू देवी, एएनएम नैंसी आदि रही। वजीरगंज संवाद के अनुसार पीएचसी पिपरी में कुल 28 मरीजों का उपचार हुआ। मेले में डा. नेहा तिवारी, डा. नीना खुराना, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, एलटी अर्जुन कुमार व वार्ड ब्वाॅय एचके तिवारी मौजूद रहे। पीएचसी डुमरियाडीह में चार महिलाओं समेत 27 मरीजों का उपचार हुआ। तीन लोगों के बलगम की जांच की गई। यहां डॉ. शेखर तिवारी, डा. केके सिंह, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह, एएनएम राधा त्रिपाठी, स्टाफ नर्स एसआर कुलदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें