फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही खाद

Mon, 04 Aug 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। खाद की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। किसान खाद के लिए धूप और बारिश की परवाह किए बिना साधन सहकारी समिति पर इंतजार करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश के बावजूद किसान बी पैक्स धानेपुर व माधवगंज समिति पर खाद के लिए सुबह आठ बजे ही पहुंच गए। बी पैक्स धानेपुर पर मौजूद बछईपुर निवासी किसान मो. यूनुस, वंशराज निवासी दुल्हापुर बनकट, मनीराम निवासी रतोही, नंद किशोर निवासी मूड़ाडीहा बनगाई, सीतापती निवासी खेवंडापुर आदि ने बताया कि सुबह आठ बजे से समिति पर खड़े हैं। 11:30 बज गए, लेकिन समिति का ताला नहीं खुला। इसके साथ ही बताया गया कि कई दिनों से आ रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिला पा रही है। सचिव रामभवन ने बताया कि अभी समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। 700 बोरी खाद के लिए डिमांड की गई है। खाद आने पर वितरण होगा। माधवगंज समिति के सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि खाद उपलब्ध नहीं है। 500 बोरी रेतवागाड़ा व 300 बोरी माधवगंज के लिए डिमांड की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें