फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मनकापुर आईटीआई में मादा तेंदुआ ने शावकों संग बनाया ठिकाना

Mon, 08 May 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आईटीआई मनकापुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।-संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आईटीआई फैक्ट्री परिसर व संचार विहार काॅलोनी में रविवार रात मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ विचरण करती दिखी है। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों व प्लांट में काम करने वाले मजदूरों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

आईटीआई के उप महाप्रबंधक संजीव अरोड़ा ने तेंदुआ व शावकों को पकड़वाने के लिए वन विभाग व डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि आईटीआई फैक्ट्री परिसर व संचार विहार कॉलोनी में मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ विचरण करते हुए देखी जा रही है। रविवार रात फैक्ट्री परिसर के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के पास मादा तेंदुआ व दोनों शावकों को देखा गया। पहले भी फैक्ट्री व कॉलोनी में लोगों के आवास, लॉन, कमरों के पीछे और पार्कों में कई बार मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ दिखी है।
वनाधिकारी विनोद कुमार नायक ने बताया कि परिसर में एक पिंजड़ा लगवा दिया गया है। जल्द ही तेंदुओं को पकड़ लिया जाएगा। इससे पहले जून 2022 में भी आईटीआई परिसर दो तेंदुए दिखाई पड़े थे। जिन्हें वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आठ जून की देर रात पिंजड़े में कैद करने के बाद जंगल में छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें