गोंडा। अयोध्या के स्वर्गद्वारी मोहल्ला निवासी जुगुल किशोर मिश्र (65) सोमवार देर शाम अपनी पुत्री भारती देवी (32) के साथ नवाबगंज से लौट रहे थे। हाईवे पर महेशपुर के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सरयू घाट चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय ने दोनों को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जुगुल किशोर को मृत घोषित कर दिया। भारती का इलाज चल रहा है।