गोंडा। बरात जा रहे ससुर व दामाद की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बरात जा रही डीजे की गाड़ी से कुचल गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
लल्लू चौहान (22) निवासी उमरी मिथुनिया अपने ससुर करिया चौहान (45) निवासी बनगांव थाना तरबगंज के साथ रविवार रात बाइक से परसपुर के बारी गांव में बरात जा रहे थे। उमरी-गोंडा मार्ग पर डिक्सिर पेट्रोल पंप के पास डीजे लदी डीसीएम की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल एंबुलेंस व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। दोनों लोगों की मौके पर ही सांसें थम गईं थीं। शव पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजे गए हैं। परिजनों द्वारा तहरीर देने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)