फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर क्षेत्र के भितरी कोठा निवासी बाइक सवार शिवकुमार वर्मा (42) की सहिबापुर के पास अज्ञात वाहन की पीछे से टक्कर लगने से मौत हो गई। वे अपनी पुत्री अंशिका (14) के साथ बजाज सुगर मिल के पास स्थित अपनी ससुराल छाछपारा जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभय सिंह दोनों को सीएचसी वजीरगंज लेकर आए। जहां चिकित्सक ने शिवकुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुत्री का यहीं पर इलाज हो रहा है। मृतक पेशे से ट्रक ड्राइवर था। हेलमेट भी लगाए था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें