फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जहरीले जंतु के काटने से पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Wed, 21 Aug 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कूरी निवासी अनवर (50) व उनका बेटा मुजफ्फर (15) सोमवार रात अपने कमरे में एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। दोनों को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। अनवर तड़पने लगे तो परिजनों को पता चला। गांव में झाड़फूंक के चक्कर में उनका इलाज नहीं हो पाया। मंगलवार भोर अनवर की मौत हो गई। वहीं, मुजफ्फर की हालत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों ने आनन-फानन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। मुजफ्फर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतक अनवर के पिता असगर ने बताया कि जहरीले जंतु की तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि सांप के काटने से अनवर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें