फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

Tue, 19 Sep 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के मेहावर पोखर तिरूखा गांव निवासी इंदल (65) का शव मंगलवार सुबह गांव के समीप बाग में आम के पेड़ में रस्सी से बंधे फंदे पर लटका मिला। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक इंदल के बेटे सनी देओल ने बताया कि उसके पिता मंगलवार सुबह घर से निकले थे। कुछ देर बाद विद्यालय जा रहे गांव के बच्चों ने उनका शव गांव के समीप आम के पेड़ पर लटका देखा तो सूचना दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इंदल की मौत से पत्नी फुलवा, बेटे बजरंगी, सनी देओल, बॉबी देओल, शक्ति देओल और बेटी अंतिमा व सतना का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें