फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ से लटका मिला किसान का शव

Sun, 22 Mar 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भुसैली। फाइल फोटो 
विज्ञापन
डुमरियाडीह। होल्लापुर तेलियन पुरवा निवासी भुसैली (53) का शव शनिवार सुबह वजीरगंज के सोनबरसा स्थित खेत में आम के पेड़ में बंधे फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी माया देवी ने बताया कि पति शनिवार सुबह सरसों काटने के लिए हंसिया और रस्सी लेकर साइकिल से निकले थे। एक घंटे बाद जब वह सरसों काटने के लिए खेत पहुंचीं तो पेड़ पर शव रस्सी के सहारे लटका मिला। पत्नी ने बताया कि परिवार में कोई विवाद नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैंगिंग आई है। जान देने के कारणों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें