फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू नहर में उतराता मिला किसान का शव

Sat, 02 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। मटौरिया के खत्रीपुरवा के पास शनिवार दोपहर सरयू नहर में एक किसान का शव उतराता मिला है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बहराइच के थाना विशेश्वरगंज के सुजानडीह गांव निवासी राम छबीले गौतम (56) के रूप में हुई। मृतक के बेटे श्यामू ने बताया कि शनिवार सुबह उनके पिता खेत जाने के लिए कहकर घर से निकले थे। दोपहर में पुलिस से पता चला कि उनका शव सरयू नहर में मिला है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें