मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनीकला सावलपुरवा निवासी मो. अजीज (75) सोमवार की शाम को गन्ने के खेत में पराली जलाने गए थे। गांव वालों के मुताबिक गन्ने के खेत में पराली अधिक रखी थी।
पराली के ढेर में आग लगाने के बाद वह भाग नहीं पाए और झुलसकर उनकी मौत हो गई। जब देर रात तक लौटकर नहीं आए तो परिजन खेत पहुंचे। जहां राख के ढेर के बीच मो. अजीज पड़े हुए थे।
प्रभारी निरीक्षक धानेपुर वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पराली जलाने के दौरान किसान की जलकर मौत हुई है। पंचायतनामा करा दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।