फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: किसान का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के सिकरी गांव के रहने वाले मूक-बधिर किसान का शव सोमवार सुबह खेत में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पास के गुरसड़ा गांव का रहने वाला एक युवक रविवार रात किसान को घर से बुलाकर ले गया था। ग्रामीणों ने किसान की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

करनैलगंज के सिकरी गांव निवासी मूक-बधिर किसान छिट्टन (50) को पास के गुरसड़ा गांव का रहने वाला एक युवक रविवार रात साढ़े नौ बजे उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। देर रात तक छिट्टन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर कुछ पता नहीं चला।
सोमवार सुबह छिट्टन का शव गांव में घर से कुछ दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने छिट्टन का शव पड़ा देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने छिट्टन की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि मामले में अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में पता चला कि छिट्टन को गुरसड़ा गांव का रहने वाला एक युवक घर से बुलाकर ले गया था। युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें