फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसों में किसान की मौत, चार घायल

Sun, 08 Sep 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सड़क हादसों में साइकिल सवार एक किसान की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

इटियाथोक के मुंडेरवामाफी नौबस्ता गांव निवासी शंभू दयाल पांडेय (50) रविवार सुबह दस बजे साइकिल से आर्यनगर जा रहे थे। गोंडा-बहराइच मार्ग पर मुंडेरवा माफी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शंभू दयाल की मौत हो गई। बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना में वजीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कटरा निवासी अशोक यादव रविवार सुबह साइकिल से डुमरियाडीह बाजार से घर लौट रहे थे। बाबा बारहमासी की मजार के पास अयोध्या की तरफ से आ रहे बाइक सवार संजय पाल व जगदंबा प्रसाद यादव निवासी सिविल लाइंस ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक के साथ ही संजय व जगदंबा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें