इटियाथोक। इटियाथोक बाजार के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इटियाथोक बाजार निवासी किसान राकेश चौरसिया (55) सोमवार सुबह छह बजे खेत गए थे। लौटते समय वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी बलरामपुर की ओर से आ रही हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। राकेश के दो पुत्र अनिरुद्ध व कृष्ण मुरारी हैं। दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि हादसा जीआरपी के क्षेत्र में हुआ है। (संवाद)