इटियाथोक (गोंडा)। क्षेत्र में खेत की बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आकर रविवार की सुबह एक किसान की मौत हो गई। वह फसल की देखरेख के लिए खेत को गया था।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम कुरासी निवासी शिवमोहन अवस्थी (53) सुबह अपने खेतों में लगी फसलों की देखरेख के लिए गए थे। वह अपने खेत के पास पहुंचे थे, तभी खेत की बाड़ में लगे तारों में उतरे करंट की चपेट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अवर अभियंता अजय कुमार गुप्त ने बताया कि करंट से किसान की मौत होने की सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजी गई थी। मगर वहां विद्युत पोल से तार टूटकर गिरा नहीं मिला। बाड़ के तार में करंट कैसे उतरा, इसकी जांच कराई जा रही है।