फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू नहर में डूबने से किसान की मौत

Fri, 23 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरयू नहर में डूबने से किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव उन्हें सौंप दिया। मधईजोत विशुनपुर संगम गांव के लोकई वर्मा (62) बृहस्पतिवार देर शाम अपने खेतों की तरफ गए थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद दुबे ने बताया कि वहां वे सरयू नहर की तरफ चले गए। जहां नहर में डूबकर उनकी मौत हो गई। रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका पता नहीं चला। सुबह गांव से दो किमी दूर जहंदरिया गांव के पास सरयू नहर में लोकई का शव उतराता मिला। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सरोज ने बताया कि बुजुर्ग की नहर में डूबकर मौत की सूचना मिली है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके चलते पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें