फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: किसान सम्मान निधि की किस्त मिलने से खिले चेहरे

Sat, 05 Oct 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आस लगाए बैठे किसानों के चेहरे पर शनिवार को रौनक आ गई। योजना के तहत शनिवार को जिले के चार लाख 84 हजार किसानों के खाते में 96.80 करोड़ की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। पथवलिया निवासी जग प्रसाद ने कहा कि भइया रुपया आयगा है। काल्हि निकारब। खेतेम यूरिया डालेक है। ऐन समय पर सरकार पैसा भेज दिहिस है।
विज्ञापन

यह खुशी सिर्फ जग प्रसाद की ही नहीं है, जिले के लाखों किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कोई सम्मान निधि के रुपये से दवा लेने की बात कह रहा है तो कोई घर का सामान खरीदने की बात करता है। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से जिले के चार लाख 84 हजार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खाते में अभी तक धनराशि नहीं आई है, वह ई-केवाईसी करा लें।
मनकापुर संवाद के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त हस्तांतरण का सजीव प्रसारण एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके वर्मा ने रबी फसलों की बोआई व फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ. रामलखन सिंह, डॉ. अजीत सिंह वत्स, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय, डॉ. ज्ञानदीप गुप्ता ने भी उपयोगी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें