3-गोंडा में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत देहातीय इंटर कालेज अलावल में सेल्फ डिफेंस कार्यशा
- फोटो : GONDA
गोंडा। देहातीय इंटर कॉलेज अलावल देवरिया में अमर उजाला की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत में बेटियों के लिए सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बेटियों ने कहा कि जब जब महिलाएं आगे आईं हैं विश्व में बदलाव आया है। सभी ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम को सराहते हुए कहा कि इससे जहां आवाज उठाने का अवसर मिला है वहीं समाज के सामने हमारी बातों को रखने से महिलाओं में साहस भी बढ़ा है। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पांडेय और वहां की एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया। उनको आत्मरक्षा के तरीके बताए। एंटी रोमियों की आरक्षी और कराटे विशेषज्ञ नंदिनी पांडेय व सुुनीता यादव ने बेटियों को दांव भी सिखाए। बेटियों ने रैली निकाली और लोगों को अपनी शक्ति का एहसास कराया।