गोंडा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 शहर के रोजवुड इंटर कॉलेज में हुई। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में गजब का जोश देखने मिला। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरे पर आत्मविश्वास दिखा। बता दें कि परीक्षा के लिए 511 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 356 ने परीक्षा दी।
परीक्षा को लेकर रविवार सुबह से शहर से लेकर आसपास के नगरीय व ग्रामीण इलाकों के परीक्षार्थियों व अभिभावकों में केंद्र पर समय से पहुंचने की होड़ दिखी। रोजवुड इंटर कॉलेज मोड़ पर पुलिस कर्मी व्यवस्था बनाते रहे। अधिकांश परीक्षार्थी टेंपो, ई-रिक्शा और निजी साधन से केंद्र पर पहुंचे। रोजवुड इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमित पांडेय के मुताबिक, 15 कमरों में सीटिंग प्लान बना रखा था, हर सीट पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर लिखे हुए थे। परीक्षार्थियों को अपनी सीट खोजने में दिक्कत नहीं हुई। वहीं, प्रधानाचार्य सरिता पांडेय ने हर कक्ष में पहुंचकर जानकारी की।
प्रतियोगी परीक्षा से विद्यार्थियों की बढ़ेगी क्षमता
अमर उजाला फाउंडेशन की यह छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों को व्यक्तित्व के विकास के साथ ही उन्हें बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी। ऐसी परीक्षाओं से उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रबंधक ने कहा कि परीक्षार्थियों में क्षमता का विकास होता है। यह सराहनीय प्रयास है।
परीक्षा में प्रधानाचार्य सरिता पांडेय के साथ ही शालिनी श्रीवास्तव, श्वेता तिवारी, आरती सिंह, निहारिका पांडेय, नीतू, संदीप तिवारी, अंबर शुक्ल, संजीव श्रीवास्तव, राजू पटवा, संतोष कुमार पांडेय, अजय कुमार मिश्र, देवेंद्र नाथ, हर्षित शुक्ल, अनिल सिंह, अमित पाल, संदीप श्रीवास्तव, बीना श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहा। वहीं, परीक्षार्थियों ने कॉलेज के शिक्षकों का आभार जताया।
-गोंडा के रोजवुड इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। -संवाद- फोटो : GONDA