फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: 13 केंद्र रहेंगे प्रशासन के रडार पर, हर पल रहेगी निगरानी

Wed, 15 Feb 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है, इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। नकल मुक्त परीक्षा के लिए जिले को नौ जोन और 25 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। इसके अलावा 143 परीक्षा केंद्रों पर भी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 92518 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व राउटर लगाए गए हैं जोकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। परीक्षा केंद्र के सौ मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक लगाए जायेंगे। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए बेसिक व माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा के करीब पांच हजार शिक्षक लगाए गए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही डबल लॉक से प्रश्नपत्रों को बाहर निकाला जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
इनसेट
अति संवेदनशील घोषित है जिला
- यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले का पिछला रिकॉर्ड खराब रहा है। पिछली परीक्षाओं में धानेपुर के बीएचडी इंटर कालेज, सोनवरसा के न्यू इंडियन इंटर कालेज, सालपुर के महराजा साधू सरन इंटर कालेज समेत करीब दर्जन भर स्कूलों में सामूहिक नकल के मामले सामने आए थे। इसको लेकर इन स्कूलों को बोर्ड ने डिबार भी किया था। इस बार कई स्कूल फिर से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सभी 143 परीक्षा केंद्रों पर एक पुरुष व एक महिला आरक्षी व एक होमगार्ड मौजूद रहेंगे जबकि संवेदनशील 13 परीक्षा केंद्रों पर एक एसआई, एक पुरुष व एक महिला आरक्षी और एक हेड कांस्टेबल व होमगार्ड की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों का विवरण:-
हाईस्कूल- 53327 इंटरमीडिएट- 39191
बालक- 29124 बालक- 21669
बालिका- 24203 बालिका- 17522
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें