फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाजारों में ई रिक्शों व ऑटो के प्रवेश पर रोक

Wed, 12 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। नगर के मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने की पहल शुरू हो गई है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने नगर पालिका प्रशासन को भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई रिक्शा, बैट्री रिक्शा, ऑटो व भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने को कहा है। एसडीएम ने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक मुख्य बाजारों में ई रिक्शे या बड़े वाहन न जाने पाएं। एसडीएम ने नगर पालिका को निर्देशित किया कि बाजारों के प्रवेशद्वारों पर बैरियर लगाए जाएं या कर्मचारियों की तैनाती की जाए ताकि व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू हो सके। उन्होंने आदेश के अनुपालन के लिए कोतवाली पुलिस और कस्बा चौकी पुलिस को भी निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें