जिले के छह ब्लॉक की आठ ग्राम पंंचायतों में बुधवार को प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान के दौरान 59 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर पूरे जोश के साथ मतदान किया।
जिले छह ब्लॉकों में पंडरीकृपाल ब्लॉक के दत्तनगर विसेन में प्रधानपद पर 1964 में 1413 वोट सबसे अधिक 72 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बभनजोत ब्लॉक के पिपरा माहिम में बीबीडी मेंबर चुनाव मेें 1938 में 641 सबसे कम 33.08 प्रतिशत मतदान किया गया है।
विज्ञापन
कटराबाजार, मनकापुर और वजीरगंज संवाद के अनुसार, प्रधान पद पर बरुईगोंदहा 2140 में 1245, करनूपुर राजा 1926 में 906, रामपुर खरखटा में 2481 में 1574 वोट पड़े हैं। इस दौरान डीएम नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के साथ वजीरगंज के रामपुर खरहटा प्रथम मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि मतदान बाद मतपेटियों को ब्लॉक मुख्यालयों में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया है। मतगणना का कार्य शुक्रवार आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से शुरू हो कर परिणाम की घोषणा तक चलेगा।