फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: निवेश कुंभ में दिखा उत्साह, 1163.10 करोड़ के निवेश से संवरेगा जिला

Fri, 10 Feb 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बलरामपुर के विकास भवन सभागार में यूपी ग्लोबल इनवेस्टर समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन में शुक्रवार को निवेश कुंभ का आयोजन किया गया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी व डीएम महेंद्र कुमार के साथ निवेशकों ने लखनऊ में हो रहे यूपी ग्लोबल इनवेस्टर समिट का लाइव प्रसारण देखा। जनप्रतिनिधियों ने जिले में उद्योग व पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं बताते हुए निवेशकों को निवेश के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बलरामपुर जिला प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है। यहां सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग होने से उद्योग के लिए पर्याप्त कच्चा माल व श्रमिक आसानी से मिल जाएंगे। टूरिज्म के क्षेत्र में भी यहां अपार संभावनाएं हैं। श्रावस्ती आने वाले बौद्ध तीर्थ यात्रियों के लिए शहर के आसपास होटल बनाए जा सकते हैं। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर व चित्तौढ़गढ़ जलाशय को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। जिला प्रशासन निवेशकों का हर संभव सहयोग करेगा, उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
सीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि जिला व्यापार के लिए पूरी तरह अनुकूल है। यहां की सड़कें बेहतर हैं, जिले में उद्योग लगाकर निवेशक नेपाल व गोरखपुर तक अपने उत्पाद का निर्यात कर सकते हैं। यहां चीनी मिल के अलावा कोई दूसरी इंडस्ट्री न होने के कारण व्यापार में कोई प्रतिस्पर्धा भी नहीं है। सीडीओ ने निवेशकों को एमएसएमई सेक्टर, हथकरघा, टेक्सटाइल, मत्स्य संपदा, डेरीफार्म व डेरी उत्पादन में निवेश करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के 130 निवेशकों ने 1188.10 करोड़ का प्रस्ताव दिया है। 1065.35 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किया जा चुका है। समिट के बाद एमएलके महाविद्यालय से वीर विनय चौराहे तक छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। विकास भवन में मत्स्य, कृषि, खाद्य उद्योग, गन्ना विकास व पशुुपालन विभाग का स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर पीडी चंद्र प्रकाश, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, अखिलेश सिंह, ओमकार नाथ, अनिल व मोहम्मद आमिर समेत कई लोग मौजूद रहे।

क्या बोले निवेशक
31 करोड़ रुपये की लागत से राइस मिल लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें 150 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। अधिकारियों ने मार्च 2024 तक निर्माण पूरा कर अप्रैल से मिल का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया है। मिल में हॉफ स्टीम व फुल ब्वायल राइस तैयार कीजाएगी।
-शशांक केसरवानी, निवेशक

सदर ब्लॉक के बेलवा बिनोहनी गांव में प्लास्टिक रिसाइकिलिंग प्लांट लगाने के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। इस प्लांट में जिले से कचरे के रूप में निकलने वाले प्लास्टिक को खरीदकर उसकी रिसाइकिलिंग की जाएगी और उस प्लास्टिक से पाइप, बाल्टी व मग्गा आदि का निर्माण किया जाएगा।
- मुकेश तिवारी, निवेशक

फ्लोर मिल लगाने के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव इनवेस्टर समिट में दिया था। मिल के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। मिल तैयार करने के लिए उद्योग विभाग ने जून 2023 से मार्च 24 के बीच तैयार करने को कहा है। मिल में तैयार होने वाले आटे की ब्रांडिंग कर उसे आसपास व दूसरे प्रदेश में भेजा जाएगा।
- आयुष कुमार, निवेशक

जिले में दूध की उपलब्धता को देखते हुए डेरी लगाने के लिए 30 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है। डेरी में दूध से दही, घी, मक्खन, पेड़ा व छेना खीर आदि बनाया जाएगा।
विज्ञापन

- चंद्र प्रकाश, निवेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें