गोंडा। डीएम प्रियंका निरंजन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराकर प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में टीमें भेजकर काम में तेजी लाई जाए। डीएम ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करने और विद्युत संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कर्मचारियों और संसाधनों का इस्तेमाल कर मरम्मत कार्य तेज करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अधीक्षण अभियंता और गोंडा, करनैलगंज, मनकापुर व नवाबगंज के अधिशासी अभियंताओं समेत विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)