फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने समझी एसटीपी की कार्यप्रणाली

Fri, 27 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 42 विद्यार्थियों ने शुक्रवार को अयोध्या के रामघाट स्थित 12 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अपशिष्ट जल के शोधन की प्रक्रिया व जल संरक्षण में एसटीपी की भूमिका की जानकारी ली। विद्यार्थियों को एसबीआर और यूएएसबी तकनीक के साथ प्लांट के संचालन और जल उपचार के विभिन्न चरणों के बारे में बताया गया। फैकल्टी सदस्य पल्लवी सिंह और रजनीश सिंह भी मौजूद रहे। संस्थान के निदेशक प्रो. भारतेंदु नाथ मिश्र ने कहा कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव मिलता है। विभागाध्यक्ष डॉ. अनूप नारायण सिंह ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें