गोंडा। एसडीएम व सीओ की देखरेख में शुक्रवार को कस्बा परसपुर में बालपुर मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। कुछ लोगों ने अपना अतिक्रमण खुद हटाया। वहीं, तमाम लोगों का जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया। कई दिन पहले नगर पंचायत द्वारा कस्बे में एनाउंसमेंट कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। एसडीएम विशाल कुमार, सीओ चंद्रपाल शर्मा, एसडीएम (प्रशिक्षु) अमित सिंह, पीडब्ल्यूडी के शिवकांत दूबे, थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया।