गोंडा। मंडल के चारों जिलों को बिजली सप्लाई देने वाली 220 केवी पारेषण लाइनों के अनुरक्षण व मरम्मत कार्य के चलते चरणबद्ध तरीके से बिजली की आपात कटौती हो सकती है। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता मनोज सोनकर ने बताया कि बहराइच-गोंडा तथा बहराइच से सोहावल की 220 केवी की लाइनों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में 27 जून से दो जुलाई तक चरणबद्ध तरीके के आपात स्थिति में बिजली कटौती हो सकती है। हालांकि इस दौरान कम से कम कटौती हो, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।