फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतर के विकार मिटाकर गुणों का दीप जलाएं : ब्रह्माकुमारी अनामिका

Sat, 07 Nov 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में दीपोत्सव पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। भक्तों ने दीप जलाकर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अनामिका बहन का चैतन्य लक्ष्मी के रूप में सम्मान किया। अनामिका बहन ने कहा कि दीपोत्सव केवल बाहरी दीप जलाने का पर्व नहीं है। बल्कि आत्मा के भीतर ज्ञान और सद्गुणों का प्रकाश जगाने का अवसर है। काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकार ही वास्तविक अंधकार हैं। इन्हें समाप्त कर जीवन में पवित्रता, शांति, प्रेम और सहनशीलता अपनाना ही सच्ची दीपावली है। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश चंद्र तिवारी, राधेश्याम मिश्रा, राघवेन्द्र पांडेय, हनुमान प्रसाद शर्मा, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, अनूप सिंह, मिथलेश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें