फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे कॉलोनियों में आठ घंटे बाधित रही बिजली

Sun, 18 Aug 2024 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे काॅलोनियों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक माह से चरमरा गई है। इससे कर्मचारियों व उनके परिजन परेशान हैं। शनिवार रात में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए कर्मचारियों व उनके परिजनों ने प्रदर्शन किया। बिजली की समस्या को लेकर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि पावर कॉर्पोरेशन 24 घंटे सप्लाई देने के लिए रेलवे से एडवांस में रकम जमा कराता है। इसके बाद भी रेलवे काॅलोनियों में सुचारू रूप से बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। खैरा, बड़गांव, साहबगंज, मेडिकल, डीजल, सेमरा कॉलोनी में एक माह से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। आए दिन अघोषित बिजली कटौती से कर्मचारियों में आक्रोश है। शनिवार रात आठ घंटे तक बिजली ठप रही। गर्मी और उमस से लोग व्याकुल हो उठे। पानी के लिए भी तरसना पड़ा। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री राम नगीना व शाखा मंत्री योगेश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों व उनके परिजनों ने प्रदर्शन व नारेबाजी भी की। शाखा मंत्री ने रेलवे प्रशासन से विद्युत व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। कहा कि अगर विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें