फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनते ही बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी फ्री:ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गौरा विधानसभा में शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही प्रदेश के लोगों को बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य की सेवाएं निशुल्क मिलेंगी।
विज्ञापन

उक्त बातें खोड़ारे घारीघाट स्थित एमयू चौधरी इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में योगी केन्द्र मोदी जैसा झूठा कोई नहीं है केन्द्र व प्रदेश की सरकार झूठी है।
महंगाई पर निशाना साधते हुए कहा कि सरसों का तेल, डीजल पेट्रोल व गैस सिलेंडर के दामों ने आसमान छू लिया है। जिससे किसान गरीब मजदूर और आम जनता त्रस्त है। योगी सरकार की गड्ढा मुक्त सड़क का दावा गौरा विधानसभा की मुख्य सड़क बभनान ,गौराचौकी, सादुल्लानगर रोड पर देखने को मिली है सड़क तालाब और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

योगी सरकार की गड्ढा मुक्त सड़क का दावा खोखला साबित हो गई है। किसी को रेलवे स्टेशन जिला अस्पताल ब्लॉक मुख्यालय या अन्य आवश्यक काम से आने जाने वाले लोग भगवान भरोसे ही इस सड़क पर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें