देवीपाटन मंडल मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि मंडल में करीब 14.5 लाख उपभोक्ता हैं। इन्हें राहत पहुंचाने के लिए अब पावर कारपोरेशन की ओर से उपभोक्ताओं को जारी विद्युत बिलों पर क्यूआर कोड दिया जा रहा है। इसे स्कैन करने के बाद आम उपभोक्ता भी घर बैठे अपने बिल का भुगतान कर सकेंगे।