फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ से लटका मिला बिजली मिस्त्री का शव

Sat, 31 Jan 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के गिरजा पुरवा चांदपुर निवासी सोनू गौतम (25) का शव शनिवार सुबह गांव के समीप पेड़ पर मफलर से बंधे फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता मयाराम गौतम ने बताया कि बेटा सोनू बिजली मिस्त्री था। वह सुबह घर से खेत के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई। इसी दौरान घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत के किनारे चिलबिल के पेड़ से उसका शव लटका मिला। पिता ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसे में बेटे की मौत से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें