फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विद्युत उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता, बेहतर होगी आपूर्ति

Sun, 21 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। क्षेत्र में भीषण गर्मी के दौरान विद्युत आपूर्ति में आ रही दिक्कतों, कटौती, लो वोल्टेज जैसे समस्याओं से निजात व वंचित मजरों में विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र कराने के लिए तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने शनिवार शाम बैठक की। जनसहयोग कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक प्रेमनरायन ने कहा कि क्षेत्र के दो विद्युत उपकेंद्र ढोढ़ेपर व शुक्लगंज की क्षमता पांच एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए करने के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही टेंडर हो गया है। कार्यदायी संस्था क्षमता वृद्धि के कार्य को अतिशीघ्र शुरू करे जिससे लो वोल्टेज व विद्युत कटौती की समस्या से जनता को राहत मिल सके। बैठक में गोंडा सांसद के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, एसडीएम प्रदीप सिंह, अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें