फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ बनाने पर भड़के शिक्षक

विज्ञापन
ोटो-23-गोंडा के बीएसए कार्यालय में बीईओ को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव में मतदाताओं की गणना के लिए बीएलओ के पद पर अचानक शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। वह भी तब ड्यूटी लगाई गई है, जब शिक्षकों को अन्य कार्य से मुक्त रखने को कहा गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से भेंट की। मांग किया कि नियमों की अनदेखी करके ड्यूटी लगा दी जाती है। हर बार इसकी मांग करनी पड़ती है, जिससे संदेश सही नहीं जाता है। जानबूझकर शिक्षकों को परेशान किया जाना बंद किया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में विभाग से निपुण भारत मिशन, कायाकल्प के अंतर्गत समस्त विभागीय कार्य प्राथमिकता में है, परंतु ऐसे महत्वपूर्ण समय में शिक्षकों की ड्यूटी नियमों के विपरीत बीएलओ के पद पर लगा दी गई है। जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 27 और इस संबंध में बनी नियमावली के नियम 21 (तीन) में स्पष्ट प्रावधान है कि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लिए जा सकते है।
मांग किया कि प्रावधानों के अनुरूप शिक्षण कार्य के अतिरिक्त कार्य जैसे बीएलओ, पल्स पोलियो आदि के रूप में डयूटी लगाया जाना अनुचित है। प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी यशवंत पांडेय, कोषाध्यक्ष बेलसर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दीपक शुक्ला, देवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें