करनैलगंज के कटरा शाहबाजपुर पंचायत के रिक्त ग्राम प्रधान पद पर मतगणना के बाद सुग्रीव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने राजेश कुमार को 536 मतों से पराजित किया है। मतदान में 1169 मत पड़े थे। मतगणना करनैलगंज ब्लॉक में हुआ। जिसमें 68 मत अवैध निरस्त किए गए। सुग्रीव को 819 व राजेश कुमार को 282 मत मिले। रुपईडीह के मंगलनगर प्रथम से राजू और मुजेहना के भोरहा द्वितीय से संगीता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद निर्वाचित हुई हैं। जबकि 34 पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, जिन्हें भी शुक्रवार को प्रमाण पत्र दिया गया। सहायक निर्वाचान अधिकारी नारायण ने बताया कि मतगणना पूरी हो गई है।
मुजेहना ब्लॉक में भोरहा द्वितीय के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतों की गणना हुई, जिसमें राजू को 410 व प्रभावती को 394 मत मिले। राजू को 16 मतों से विजयी घोषित किया गया। रूपईडीह के मंगलनगर में संगीता देवी को 355 व गीता देवी को 329 मत मिले। संगीता देवी विजयी रहीं। पूर्व में एक- एक नामांकन होने से निर्विरोध हुए प्रतिनिधियों को भी प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया है। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए झंझरी के तरगांव व बभनी कानूनगो, दुल्हापुर चतुर्थ, हलधरमऊ के मलौना प्रथम, वजीरगंज के गनेशपुर ग्रंट तथा बभनजोत के इस्लामपुर से निर्वाचित पदाधिकारी रहे।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पंडरी कृपाल के पंडरी में वार्ड नंबर 12, नरौरा अर्जुन में वार्ड नंबर छह, झंझरी में गंगापुर में वार्ड नंबर छह, इंटियाथोक के पूरे हाड़ा में वार्ड नंबर सात, पृथ्वीपालगंज ग्रंट में वार्ड नंबर एक, विजयगढ़वा के वार्ड नंबर चार, अयाह में वार्ड नंबर 15, हलधरमऊ के धोबहाराय में वार्ड नंबर सात, भुलभुलिया में वार्ड नंबर चार, भरसड़ा में वार्ड नंबर तीन, नवाबगंज के दत्तनगर में वार्ड नंबर नौ, परसापुर में वार्ड नंबर दो, लोलपुर में वार्ड नंबर चार, दुर्जनपुर में वार्ड नंबर चार, वजीरगंज के सेहरिया में वार्ड नंबर नौ, बेलसर के हरखापुर में वार्ड नंबर 11, मनकापुर के समरूपुर में वार्ड नंबर छह, अमघटी में वार्ड नंबर पांच, कटहर बुटहनी में वार्ड नंबर छह, झिलाही में वार्ड नंबर सात, कुंजलपुर में वार्ड नंबर तीन, दतौली में वार्ड नंबर तीन, बभनजोत ब्लॉक के अल्लीपुर में वार्ड नंबर दो, सेमराबुजुर्ग में वार्ड नंबर दस में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचन की घोषणा की गई।