फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नगर पंचायत के विस्तार से कटरा में बना नया समीकरण

विज्ञापन
गोंडा स्थित नगर पंचायत कटरा बाजार। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। परिसीमन में हुए क्षेत्र के विस्तार के बाद अब कटरा बाजार नगर पंचायत में चेयरमैन की कुर्सी हथियाने को लेकर नए चुनावी समीकरण बनने लगे है। इसे लेकर भाजपा व सपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे दिग्गजों ने अपने विरोधियों के लिए शह और मात की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। चेयरमैन की कुर्सी पर दावा ठोकने के लिए ही हलधरमऊ के गद्दोपुर गांव से विधायक के भाई कटरा बाजार नगर पंचायत में ही आवास बनाकर रहने लगे हैं।
विज्ञापन

सियासी पारी खेलने की हसरत के साथ ही बीते साल 2021 के पंचायत चुनाव में विधायक के भाई विजय प्रताप सिंह ने कृषि विभाग की सरकारी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। पंचायत चुनाव में हलधरमऊ ब्लॉक के कासिमपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद भी विधायक भाई बावन सिंह का समर्थन न मिल पाने से ब्लॉक प्रमुख पद पर अपनी चुनावी दावेदारी पेश नहीं कर पाए थे। उनकी जगह विधायक भाई ने अपनी बहू ऋचा सिंह को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जितवाया। इस बार निकाय चुनाव में नगर पंचायत कटरा बाजार से अब चेयरमैन पद का टिकट पाने की जोर आजमाइश में पूरे जोरशोर से जुटे हैं।
सपा भी ताल ठोंक रही
इसके साथ ही कटरा बाजार का विस्तार होने से सपा से निसार अहमद ने भी इस बार अध्यक्ष पद की कुर्सी हथियाने को ताल ठोंक रखी है। सपा से ही वर्तमान चेयरमैन मुजीबुल हसन उर्फ सुबराती ने भी चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर समीकरण अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। बदले समीकरण से चरेरा गांव का प्रभाव भी होने वाले निकाय चुनाव में काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

विधायक के दांव पर टिकी नजर
कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह के दांव पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं। विधायक ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाई विजय प्रताप सिंह उर्फ तिरपन सिंह का साथ नहीं दिया था। नगर पंचायत में उनका समर्थन भाई को मिलता है अथवा नहीं इसे लेकर कयास लग रहे हैं। संगठन से जुड़े जिला इकाई के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि वह आला कमान को पूरी निष्पक्षता के साथ किसी योग्य व जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी को ही चेयरमैन पद के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाने की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

कटरा बाजार
फैक्ट फाइल
वार्ड 15
मतदान केंद्र 7
मतदेय स्थल 20
पूर्व में मतदाता 15926
बढ़े मतदाता 629
कुल मतदाता 16555
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें